स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Apr 25, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि ग्राम चांदपुर में जमीनी विवाद को लेकर तीन लोग झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया तीनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।