इटावा: मैनपुरी सीमा पर करी पुलिया के पास वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने ट्रक से बरामद किए 528 कछुए, एक तस्कर को दबोचा
Etawah, Etawah | Jan 5, 2025 रविवार की देर रात जनपद की मैनपुरी सीमा पर इटावा के वन विभाग और एसटीएफ कानपुर की टीम ने तस्करी कर बांग्लादेश के ढाका ले जाए जा रहे 528 कछुआ को ट्रक से बरामद किया इस संबंध में डीएफओ अतुलकांत शुक्ला ने रविवार सुबह 9 बजे मीडिया को बताया की एक तस्कर गिरेंद्र शाक्य निवासी नौरखा मैनपुरी को भी गिरफ्तार किया गया है जिस पर वन जीव अपराध के तहत कार्रवाई की गई है।