बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर का भ्रमण कर सभी शाखाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस स्टेशन बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के सही रखरखाव, पत्रावलियों को समय से अपडेट करने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, डाटा को नियमित अपडेट रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के संबंध अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।