ललितपुर: मोहल्ला रैदासपुरा में जेल चौराहा निवासी तेज रफ्तार दबंग बाइक चालक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, उलाहना देने पर की मारपीट
मोहल्ला रैदासपुरा में जेल चौराहा निवासी एक बुलेट चालक ने लापरवाही से बुलेट चलते हुए एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही जब उसके परिजन इसका उलाहना देने बाइक चालक के घर पर गए। तो उन्होंने पीड़िता के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।