नजीबाबाद: किरतपुर के छितावर में बरात में चढ़त के दौरान मारपीट, दूल्हे के पिता समेत 3 घायल, डेढ़ लाख चोरी का आरोप
उन्होंने दूसरे गुट के लोगों को बरात में आमंत्रित नहीं किया था। इसी रंजिश के चलते वे लोग बिना बुलाए बरात में पहुंचे और चढ़त के दौरान मारपीट की गई। पप्पू का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने गांव लौटने पर दोबारा हमला करने की धमकी भी दी है। गुरुवार को 11:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।