महाराजगंज: पार्वती खेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला नव युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
6 अप्रैल सोमवार की दोपहर 1:00 एक युवक का उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक सुबह 9:00 घर से निकला था और दोपहर उसका लटकता हुआ शव पाया गया। 1 वर्ष पूर्व युवक का विवाह हुआ था। स्थानीय पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।