मिर्ज़ापुर: एसओजी, सर्विलांस और लालगंज पुलिस ने 1 करोड़ 25 लाख की अवैध गांजा संग दो तस्करों को पकड़ा, पुलिस लाइन में हुआ खुलासा
एसओजी, सर्विलांस और लालगंज पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान 1 करोड़ 25 लाख की अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन में पूरे मामले का एसपी अभिनन्दन ने खुलासा किया। बताया कि ट्रक में प्लाईवुड के पीछे छिपाकर तस्कर विशाखापत्तनम से वाराणसी लेकर जा रहे थे। पकड़े गए दोनों तस्कर राधाराम और राजकुमार बलिया के रहने वाले हैं।