मिर्ज़ापुर: विंध्याचल रेलवे स्टेशन से पश्चिम पटेगरा नाला के पास एक व्यक्ति का मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
रविवार की सुबह 7:00 विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेगरा नाला के पास मृत अवस्था में मिले व्यक्ति के मिलने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब। व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास एक बैग मिला और उसकी जेब से दिल्ली से मिर्जापुर का टिकट मिला है। नाम है कन्हैया बिंद पिता विजय बहादुर बिंद। पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।