मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
शनिवार की रात लगभग 9:00 बजे अधेड़ की ट्रेन से कटने से मौत हो गई वहीं मृतक के भतीजे गोकुल यादव ने बताया कि रविवार की सुबह आज जब पुलिस ने उनके चाचा की फोटो पहचान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो हम लोगों को घटना की जानकारी हुई। मृतक की पहचान विजय उर्फ मील्लू यादव निवासी राजपुर थाना पडरी जो कि शनिवार की रात 9:00 बजे साइकिल से दूध लेकर घर लौटते समय घटना घटी।