हुज़ूर: भोपाल में आकाश ने दुर्लभ खगोलीय दृश्य की दी साक्षी,शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक दूसरे के बेहद करीब आए नजर
Huzur, Bhopal | Jun 9, 2026 राजधानी भोपाल में मंगलवार शाम आकाश ने दुर्लभ खगोलीय दृश्य की साक्षी दी, जब शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए। आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में आयोजित "शुक्र-बृहस्पति युति अवलोकन कार्यक्रम"' में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बना।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और विज्ञान प्रेमी शामिल हुए।