🚫 "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" (Say No to Drugs) अभियान के तहत अति पुलिस आयुक्त श्री आर. के. सिंह का नागरिकों से प्रेरक संदेश...
"ड्रग्स और किसी भी प्रकार का नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन ही बर्बाद नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और अंततः राष्ट्र की नींव को भी कमजोर कर देता है। इसलिए नशे से हमेशा दूर रहें और यह संकल्प लें कि स्वयं कभी भी ड्रग्स या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें इस विनाशकारी लत से बचाने में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाएँ।"
💙 नशे को कहें "ना", स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल जीवन को कहें "हाँ"।
आइए, मिलकर नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #SayNoToDrugs #DrugFreeIndore #IndorePolice #NashaMuktBharat
Indore, Indore | Jul 21, 2026