हरदा: जिला प्रशासन की अपील: किसान निर्धारित तिथि पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचें
Harda, Harda | May 2, 2026 जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा एवं फसल उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे उपार्जन के लिए बुक कराए गए स्लॉट की निर्धारित तिथि पर ही अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय तारीख से पहले उपार्जन केंद्र पर पहुंचने से अनावश्यक भीड़ बढ़ सकती है।