गोपालगंज: कोन्हवा मोड़ पर ठंड लगने से अज्ञात बुजुर्ग महिला बेहोश, डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप ठंड के कारण शुक्रवार को एक अज्ञात महिला बेहोश हो गई। वहीं महिला को बेहोशी की हालत में देखकर आसपास के लोगाें ने डायल 112 की टीम को इसकी सूचना दी। वहीं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर बेहोशी की हालत में पड़ी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लेकर पहुंची।