दमोह: वृद्धाश्रम के बाहर वॉल पेंटिंग पर बबाल, हिंदू आस्था को ठेस पहुंचने पर कोतवाली में शिकायत दर्ज, आनन फानन में हटाई गई
Damoh, Damoh | Jun 6, 2026 दमोह शहर के कोतवाली थाना में हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नित्या प्यासी ने रेडक्रॉस सोसायटी के जिम्मेदार सदस्यों के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला वृद्धाश्रम के पास नेकी की दीवार पर धार्मिक चित्रांकन को लेकर विवाद से जुड़ा है, जहां स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी और पेंटिंग हटाने की मांग की गई थी। जिसे आनन फानन में हटाया गया।