ग्वालियर गिर्द: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निर्देश पर ऊर्जामंत्री एलिवेटेड रोड पर गार्डर गिरने के घटनास्थल पर पहुंचे
एलिवेटेड रोड के पहले चरण के निर्माण के दौरान खेड़ापति मंदिर के पास निर्माणाधीन पुल का गार्डर ब्लॉक नीचे गिर गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर गुरुवार दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया इसके बाद उन्होंने अपोलो अस्पताल में भर्ती मजदूर को भी देखा और पूरा खर्च मुख्य मंत्री अनुदान से उठाने का ऐलान किया।