बहरोड़: बहरोड के सोतानाला नदी क्षेत्र में भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, फिर भी फैलाव से ग्रामीणों में चिंता
Behror, Alwar | May 6, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के सोतानाला नदी इलाके में बुधवार को दोपहर एक बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बहरोड़ और सोतानाला से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।