रघुराजनगर नगरी: मैहर में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से टकराया ट्रक, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया बाहर
मैहर जिले में NH-30 पर आज रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम इटमा के पास सुबह करीब 4 बजे रीवा की ओर से आ रहे एक ट्रक की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे। चालक को बाहर निकालने के लिए