वारिसलीगंज: वारिसलीगंज में अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों को किया गिरफ्तार
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपितों में रितेश कुमार, राजेश कुमार, सतीश कुमार और गुलशन कुमार शामिल हैं।