झांसी: झांसी में दूल्हे के चाचा को छोड़कर चल दी बस, गुस्से में चाचा ने विवाह घर के पास लगाई फांसी, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 21, 2026 झांसी में बारात बस के छोड़कर चल देने से दूल्हा के चाचा इतने नाराज हो गए कि उन्होंने अपनी जान ही दे दी। दरअसल, बारात लेकर आ रही बस रास्ते में रोकी गई थी। दूल्हे के चाचा भी उतरकर किसी काम में व्यस्त हो गए। इतने में बस चल दी। लगभग 20 मीटर आगे लोगों ने बस रुकवाई। मगर नाराज चाचा ने बस में बैठने से मना कर दिया। बेटी-दामाद ने मनाकर उनको बस में बैठा लिया।