पीलीभीत: हर्बल गार्डन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्राह्मचारी घाट स्थित ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के हर्बल गार्डन में जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। नमामि गंगे योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और योग प्रेमियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।