धामपुर: स्योहारा में नुमाइश ग्राउंड के पास खड़ी बाइक चोरी होने पर पुलिस से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Dhampur, Bijnor | Jun 16, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा के नुमाइश ग्राउंड के पास से मेला देखने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। बताया जाता है कि बाइक खड़ी करके वह परिवार के साथ नुमाइश मे अंदर गया था।जब वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी।पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है।