फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने शिवम, निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी है। अदालत ने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म बेहद गंभीर है। ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़ा संदेश देना जरूरी है।