बीकानेर: आरपीएफ जवानों ने कुक की बेटी की शादी में भरा सवा तीन लाख का मायरा
बीकानेर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने अनूठी पहल करते हुए अपने मैस के कुक भीम बहादुर सुनार की पुत्री मनीषा की शादी में सवा तीन लाख रुपये का मायरा भरा। इस मायरे में चांदी की पाजेब, बिछिया, अंगूठी, कान के बाले, सोने का नाक लॉन्ग और कपड़े सहित अन्य सामान शामिल रहा। कार्यक्रम में आरपीएफ के अधिकारी व जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सीआई सुभाष चंद्र वि