दुधि: म्योरपुर में हिट एंड रन में बाइक सवार घायल, बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बभनडीहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुई। घायल युवक की पहचान बभनी थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव निवासी 19 वर्षीय बिफे सिंह पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है।