जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने विद्युत विभाग के ठेकेदार उदय प्रताप यादव पर घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें न लगकर बरामदे में रखी चौकी पर जा लगी और उनकी जान बच गई।