दातागंज: HPCL प्लांट हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की ताई का वीडियो आया सामने
सैंजनी HPCL प्लांट दोहरे हत्याकांड मामले में फरार आरोपी अजय के ताऊ राकेश सिंह का परिवार अब खुद को उससे अलग बता रहा है। राकेश सिंह की पत्नी ब्राह्मदेवी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अजय से कोई संबंध न होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रही हैं। वीडियो में अजय के परिवार से वह 40 वर्ष पूर्व से अलग होने की बात कह रही है।