हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन में दिनदहाड़े बंद मकान में घुसे संदिग्ध चोर को पकड़ा गया, जेब में मिला इंजेक्शन व आधार कार्ड
टाउन क्षेत्र स्थित नई आबादी में शनिवार को दिनदहाड़े बंद पड़े मकान में घुसे एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। यह घटना गली नम्बर 19 की बताई जा रही है, जहां आरोपी चोरी की नीयत से एक सूने घर में घुसा था। जानकारी के अनुसार मोहल्लेवासियों को संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाई और मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया।