बीकानेर: बीकानेर स्थापना दिवस पर भव्य समारोह, 18 विभूतियों का हुआ सम्मान, आयोजन बीका जी प्रतिमा स्थल पर हुआ
बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर की सांस्कृतिक विरासत और विकास गाथा को याद किया गया। समारोह में विधायक जेठानंद व्यास सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर विभि