अनूपपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई MPPSC परीक्षा, 1178 अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य
अनूपपुर जिले में रविवार को MPPSC राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 तीन केंद्रों—शासकीय कन्या विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय और तुलसी महाविद्यालय में आयोजित हुई। कुल 1178 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो सत्रों में हुई और केंद्रों पर बायोमेट्रिक व HHMD समेत त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू रही।