शामली: शामली नगरपालिका में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन
Shamli, Shamli | May 25, 2026 सोमवार को शामली नगरपालिका में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने प्रदर्शन और नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि शामली नगरपालिका का क्षेत्रफल बढ़ गया है, जबकि आबादी के हिसाब से कर्मचारी कम पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आबादी को देखते हुए आउटसोर्सिंग के माध्यम से 100 कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए।