जिले के ढीढ़ोली पोखर टोली में शुक्रवार की शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। सात वर्षीय नीलेश महतो धान काटकर लौटने के दौरान रास्ते में एक खेत में बादाम तोड़ने लगा था। इसी दौरान जट्टू खड़िया नामक व्यक्ति ने बच्चे पर बेरहमी से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी राहुल देव के अनुसार जट्टू खड़िया ने नीलेश को पकड़कर पहले पीटा फिर उसे एक पेड़ में पटक दिया।