गया टाउन सीडी ब्लॉक: राजस्व कर्मचारी पर सरकारी कार्यों के समय पर निष्पादन नहीं करना और कार्यों में अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी सख्त
कुमार नाथ उपाध्याय राजस्व कर्मचारी अंचल डोभी द्वारा सरकारी कार्यों का ससमय निष्पादन नहीं करने व कार्यों में अनियमितता के संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत प्राप्त हुआ।जांच में राजस्व कर्मचारी पर लगे सभी आरोप सही पाये गए। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मचारी का वेतन वृद्धि पर रोक लगाया गया।इसकी जानकारी आज दिनांक 18 जून गुरुवार की दोपहर 3 बजे DM शशांक शुभंकर ने दी।