उरई: ग्राम चिल्ली में 1 महिला का संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Orai, Jalaun | Apr 4, 2024 डाकोर क्षेत्र के ग्राम चिल्ली में एक विवाहित महिला का फांसी के फंदे से शव लटका मिला। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही महिला की शादी हुई थी और महिला के ससुराली जन महिला को अक्सर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। परिजनों ने महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है।