उरई: कदौरा थाना क्षेत्र की महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप, पीड़ित महिला ने ज़िलाधिकारी से की शिकायत
Orai, Jalaun | Apr 4, 2024 उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में महिला ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ग्राम प्रधान ने उसे गलत नीयत से रास्ते में पकड़ा और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते महिला ने डीएम से मामले की शिकायत की है।