कैराना: कांधला पुलिस ने मुस्तफाबाद में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमले के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 31, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद में घर में घुसकर आसिफ व उसकी बहन बुशरा पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। आरोपियों ने मारपीट भी की थी। हमले में दोनों घायल हो गए थे। घायल आसिफ का मेरठ हॉस्पिटल में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित के भाई मो. उमर ने शौकीन, गय्यूर, फरीद व आबू शम्मी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।