Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
phn24news
पन्ना में आफत की बारिश: जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4.2 इंच वर्षा, अजयगढ़ में सर्वाधिक 180.2 मिमी पानी गिरा; बृजपुर की बाघिन नदी फिर उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त।
Panna, Panna
| Sep 26, 2026
MORE NEWS
Panna, Panna | Sep 26, 2026
देवेन्द्रनगर में दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर आर्यिका संघ के सानिध्य में दिगम्बर जैन मन्दिर से निकली भगवान जिनेन्द्र प्रभू की शोभायात्रा 24 पालकी में सवार होकर निकले 24 तीर्थंकर अभिषेक पूजन के लिये उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पर्व के पूरे होने के वाद क्षमावाणी कार्यक्रम हुआ आयोजित।
Panna, Panna | Sep 26, 2026
इंदौर में चमके पन्ना के देवेंद्रनगर के कराटेबाज, हरषित-रोहिणी ने 4500 खिलाड़ियों के बीच जीता गोल्ड
Panna, Panna | Sep 26, 2026
*सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर देश सेवा का संकल्प लें: पूर्व मंत्री श्री सिंह* *सांदीपनि विद्यालय पन्ना में जिला स्तरीय चित्रकला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन* *पन्ना विधायक ने प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र, चित्रकला प्रदर्शनी का किया अवलोकन* ------------------- सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता से एक माह तक संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में आमजन को शामिल होने के साथ विकसित भारत के निर्माण एवं देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से आरंभ हुए इस महत्वाकांक्षी अभियान में सेवा भाव के साथ सामूहिक जनसहभागिता से विविध गतिविधियां संचालित हैं। इसी क्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों द्वारा मेरे सपनों का भारत गतिविधि के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं का यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है। यह बात पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय पन्ना के नवनिर्मित भवन में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पन्ना विधायक द्वारा फीता काटकर चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मानित कर सफल व यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं के साथ चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियांे का उत्साहवर्धन किया एवं मनोबल बढ़ाया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स की सराहना कर थीम अनुसार उकेरे गए चित्रों के बारे में उनके विचार भी सुने। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विकसित भारत, स्वच्छता, कचरा प्रसंस्करण, विकास की ओर बढ़ता भारत, सड़क सुरक्षा नियम आदि विषयों पर सार्थक संदेश दिया गया। पन्ना जिले के एक हजार 197 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा इस प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में सहभागिता की गई। शाला स्तर के बाद ब्लॉक स्तर पर चयनित 300 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया। इस अवसर पर पन्ना विधायक ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों ने अपने मन के भाव का चित्र के रूप में प्रकटीकरण किया है। यह व्यवहारिक जीवन की सार्थकता को भी दर्शाता है। नवीन शिक्षा नीति में भी व्यवहारिक शिक्षा पर अधिक जोर दिया गया है। शिक्षकगण भी बच्चों को उनके रूचि के कार्यों में हमेशा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा आगे बढ़ने का माध्यम है, लेकिन वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर मौजूद हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई है। पन्ना के बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है। इसलिए प्रत्येक माता-पिता एवं अभिभावकों के लिए भी यह आवश्यक है कि वे बच्चों का टैलेंट पहचानें और उनके रूचि के क्षेत्र में फोकस कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई हुनर एवं काबिलियत है। उपस्थित युवा विद्यार्थियों से शिक्षित के साथ जागरूक बनने की अपील भी की गई और देश के विकास के लिए अपने टैलेंट का सदुपयोग कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन के साथ आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाएं भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के साथ अपना परिवार चला रही हैं। विधायक ने मध्यप्रदेश को लगातार मिले कृषि कर्मण अवार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी सुधार को सबसे पहले स्वयं के जीवन में उतारना आवश्यक है। छात्र-छात्राएं भी स्वच्छ भारत सहित अन्य गतिविधियों के जरिए लोगों को प्रेरित करें। वास्तव में बच्चों के माध्यम से नागरिक बोध की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अथक परिश्रम किया है। किसी भी हार से हमें सीखने की प्रेरणा भी लेनी चाहिए। *युवा देश का भविष्य हैं: जिपं अध्यक्ष* जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों को जीवन में छोटे-छोटे कार्यों केे लिए अवसर निकालना चाहिए। पौधरोपण, जल संरक्षण व स्वच्छता के क्षेत्र में युवा विद्यार्थी बेहतर कार्य करें। युवा देश का भविष्य हैं। इसलिए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होने कहा कि बच्चों ने अपने मन के भाव रंगों के माध्यम से उभारे हैं, यह उत्कृष्ट प्रयास सराहनीय है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी गई। भाषण प्रतियोगिता की सीनियर एवं जूनियर वर्ग की प्रतिभागी छात्राओं आयुष रेले एवं राशि अहिरवार ने मंच से उपस्थितजनों के समक्ष क्रमशः मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत 2047 विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, जिपं उपाध्यक्ष संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, कलेक्टर ऊषा परमार, जिपं सीईओ उमराव सिंह मरावी, डीपीसी किरण कौशिक, विद्यालय प्राचार्य जयकरण पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मिश्रा, पूनम यादव, शशि परमार, कैलाश गुप्ता, शक्ति शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Sep 26, 2026
20 साल बाद पन्ना धाम में हुए भगवान श्री जुगल किशोर जी के कंबल धारण दर्शन। लगातार 24 घंटे की वर्षा के बाद श्रद्धालुओं ने किए कमरिया झांकी के विशेष दर्शन। बुंदेलखंड के वृंदावन श्री जुगल किशोर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।
Panna, Panna | Sep 26, 2026
मझगाय बांध के विस्थापितों की समस्याएं सुनने गांव पहुंचा प्रशासन, सात दिवस में निराकरण के निर्देश
Panna, Panna | Sep 26, 2026
14 दिन से पानी में खड़े आंदोलनकारी, पैरों की त्वचा गलीः मझगाय बांध प्रभावितों के सत्याग्रह का 14वां दिन भी जारी; महिला बोलीं- सीएम साहब ध्यान दें
Panna, Panna | Sep 26, 2026
रपटा बना प्रसव पीड़ा का रास्ता, उफनती नदी के बीच एंबुलेंस में गूंजी किलकारी,सड़क-पुल के अभाव में घंटों फंसी एंबुलेंस, नदी नहीं हुई पार तो वाहन में ही हुआ प्रसव,विकास के दावों के बीच ग्रामीणों की मजबूरी: बीजादोह में प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
Panna, Panna | Sep 26, 2026