खंडवा नगर: 1.5 किलो की विशाल गांठ से महिला को मिली राहत, खंडवा मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन
खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के स्तन से करीब 1.5 किलो वजन की विशाल गांठ सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई। जटिल सर्जरी के दौरान मरीज को चार यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। डॉक्टरों की टीम ने कई घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद गांठ को सुरक्षित निकाल दिया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना मंगलवार दोपहर 1 बजे की है