बकानी: करल गांव के जंगल में पेड़ से लटकी मिली रेपला गांव निवासी युवक की लाश
झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां करल गांव के जंगल में एक युवक की कई दिन पुरानी लाश पेड़ से लटकी हुई मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।बकानी थाना क्षेत्र के करल गांव के जंगल में आज सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही बकानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।