बस्तर: परचनपाल में तेज रफ्तार अनियंत्रित टिप्पर सड़क किनारे झोपड़ी में घुसा, चालक गंभीर, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर
Bastar, Bastar | Mar 14, 2026 नेशनल हाईवे 30 परचनपाल में रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही टिप्पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में घुसने से चालक स्टेरिंग में फंसा रहा। बस्तर थाना पुलिस की टीम व एसडीआरएफ जगदलपुर की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रक बॉडी कटर मशीन से काटकर अलग किया गया और चालक को गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से भेजा गया।