एटा: एटा में 13.97 लाख के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण, ऑपरेशन दहन के तहत 38.334 किलोग्राम गांजा, स्मैक, डायजापाम नष्ट
Etah, Etah | Apr 30, 2026 एटा पुलिस ने "ऑपरेशन दहन अभियान" के तहत 38.334 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया। इन नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 13,97,805 रुपए है। यह विनिष्टीकरण पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ द्वारा चलाए गए "ऑपरेशन दहन" अभियान के अंतर्गत हुआ।