मैनपुरी: मोहल्ला कानून गोयान में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, एएसपी अभिषेक तिवारी ने दी जानकारी
कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान में दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तो वही मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने पर शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों तरफ से एक एक आदमी को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।