खंडवा जंक्शन के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी सुविधा देते हुए रेलवे ने पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस (11431/11432) का खंडवा स्टेशन पर नियमित स्टॉपेज मंजूर कर दिया है।