झांसी: माध्यमिक शिक्षक संघ ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Aug 20, 2025 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बुधवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस धरने में जिले भर के सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुईं। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।