गुना नगर: कैंट: छुट्टी से लौटते ही महिला कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में लगाई फांसी मौत, पिता और पुलिस का बयान आया सामने
गुना के कोतवाली थाने में पदस्थ 25 वर्षीय महिला आरक्षक निशा शर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वॉर्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने गेट तोड़कर शव बरामद किया। निशा दो-तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ही गुना लौटी थीं। एएसपी मान सिंह ठाकुर के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।