ब्यौहारी: पपौंध के हिरवार तिराहे से 210 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि हिरवार तिराहे से गांजा के साथ आरोपी शिव प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 210 ग्राम गांजा जप्त किया है पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत लगभग 2000 है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे इसकी जानकारी दी है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।