ब्यौहारी: ब्यौहारी के झरौसी गांव में खेत में रखे पैरा में लगी आग, पैरा जलकर राख हो गया
ब्यौहारी के झरौसी गांव में बुधवार को खेत में रखे पैरा में आग लग गई, आग लगने से पुरा पैरा जल कर राख हो गया, जिसमे किसान का हजारों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और दमकल वाहन को बुलाकर मौके पर आग पर काबू पाया गया है। यह जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे दी गई है।