बिक्रम: थाना क्षेत्र के कुशवाहा कानपा गांव से दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Bikram, Patna | Oct 22, 2025 थाना क्षेत्र के कुशवाहा कनपा गांव से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि रानीतलाब थाना कांड संख्या 55/13का आरोपी अपने घर पर है। इस मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने पर दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायालय भेज दिया।