धनोरा: बारिश न होने के कारण किसान परेशान.खेतों में कर दी बोनी- दाना हो गया अंकुरित,पानी का इंतजार फसल हो रही बर्बाद.
Dhanora, Seoni | Jun 28, 2026 अधिकांश तहसीलों में मानसून पहुंचा नहीं है किसान बारिश की रहा तक रहे हैं पर बारिश होती नहीं है गड़गड़ाहट और बिजली की चमक से किसान के चेहरे खिलते जरूर है पर बारिश नहीं होती किसानों ने बताया कि उन्होंने खेतों में जुताई कर बोनी कर दी है, धान और अन्य फसल के बीज अंकुरित हो गए लेकिन पानी नहीं मिलने के कारण सुख रहे हैं पक्षी और जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.