हरदोई: बकरे की पीठ पर दिखा 'अल्लाह' नाम, देखने उमड़ी भीड़
Hardoi, Hardoi | May 10, 2026 लोनार कोतवाली क्षेत्र के ममरखापुर गांव निवासी राजवीर कश्यप पिछले कई वर्षों से बकरी पालन का कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले वह हरदोई मेले से कुछ बकरी के बच्चे खरीदकर लाए थे। राजवीर ने इनकी देखभाल और पालन-पोषण पूरी मेहनत से किया। अब जब ये बकरे दो साल के हो चुके हैं, तभी एक बकरे की पीठ पर बने विशेष निशान ने सभी को हैरान कर दिया।