बागपत: ग्राम सूरजपुर महनवा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार युवकों को बचाने के दौरान कार तालाब में पलटी, तीन युवक बाल-बाल बचे
कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम बसा टीकरी निवासी कार चालक अरविंद के मुताबिक वह अपने दोस्त पवन निवासी बसा टीकरी और अभिमन्यु शर्मा निवासी मीतली के साथ शुक्रवार की रात नोएडा में एक शादी समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह साढे चार बजे शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे।